मथुरा, जनवरी 4 -- जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। पिछले करीब 15 दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार चल रहा है। इससे आमजन का स्वास्थ्य गंभीर खतरे में पड़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति बेहद खराब श्रेणी में आती है। प्रदूषण विभाग के ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार शहर में पीएम-10 का स्तर 203.22 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया है। जबकि पीएम-2.5 की मात्रा 178.31 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गई है। यह दोनों ही मानक निर्धारित सीमा से काफी ज्यादा हैं। इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हालांकि वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा काफी कम 18.27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा भी काफी कम 28.31 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो अपेक्षाकृत कम है, लेकिन पार्टिकुलेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.