नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता।नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 348 और ग्रेटर नोएडा का 338 रहा। एक दिन पहले भी दोनों शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही थी। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम हुआ। नोएडा में 17 और ग्रेटर नोएडा में 26 अंक एक्यूआई कम रहा। अगले छह दिनों में भी दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। जिले में सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर एक रहा। यहां का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। खिली धूप ने ठंड से राहत दी सुबह से निकली खिली धूप ने ठंड से राहत दी। मौसम विज्ञान विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग...