गंगापार, दिसम्बर 10 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान को खराब बताकर किसानों को वापस किए जाने का भरपूर लाभ आढ़त व्यवसायी और किराना दुकानदार आधे दाम पर किसानों का धान खरीद रहे हैं। खेती पर ही निर्भर किसान मजबूरन कम दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर हैं। बरसात के चलते भीग जाने से धान की खेती खराब होने का भरपूर लाभ मोनाई, दिघिया, टिकरी, चिलबिला, भारतगंज, मांडा खास, हाटा आदि बाजारों में आढ़त व्यवसायी और किराना दुकानदार उठा रहे हैं। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान को खरीद के मानक के अनुरूप न होने की बात बताकर किसानों का धान लेने से इंकार कर देने के बाद मजबूरन किसान आढ़त व्यापारियों के शरण में पहुंच रहा है। बरसात से भीगे धान को काला और बेहद खराब बताकर पहले तो दुकानदार भी धान लेने से इंकार कर देते हैं, लेकिन मजबूर किसानों क...