गढ़वा, जनवरी 10 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरंगी में शनिवार को प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद धर्मराज पासवान, सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये जिला पार्षद और विधायक प्रतिनिधि हिफाजत ने कहा कि सरकार की मंशा हर घर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की है। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरंगी में डॉ. रंजन दास मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.