गंगापार, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अधिकारियों द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ सहित क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटपुरा लालापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारीबारी एवं महिला चिकित्सालय अमिलिया तरहार का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन स्वास्थ्य इकाइयों की वर्तमान संरचनात्मक स्थिति का आकलन करना तथा भविष्य में रोगियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नवीनीकरण की संभावनाओं को सुनिश्चित करना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्व में मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज डॉ. एके तिवारी के माध्यम से जनपद की चिन्हित स्वास्थ्य इकाइयों, विशेषकर शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.