मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। बीएनएमवी कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस के आवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानवाधिकार के व्यापक दायरे की चर्चा करते हुए बेहतर समाज के लिए लिए मानवाधिकार की रक्षा को आवश्यक बताया। वक्ताओं ने कहा कि लोगों को आपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह के प्रति भी गंभीर होना चाहिए। महाविद्यालय के अर्थपाल डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार है। किसी भी स्तर पर व्यक्ति सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकारों पर चोट नहीं पहुंचाई जा सकती है। शिक्षक संघ के सचिव डॉ. शेफालिका शेखर ने कहा कि मानवाधिकार की रक्षा के लिए ही देश में तमाम कानून बनाए गए हैं। उन कानूनों का संवेदनशीलता के साथ व्यावहारिक रूप में अमल...