जहानाबाद, मई 3 -- बीस सूत्री प्रखंड कार्यालय का हुआ उद्घाटन कलेर, निज संवाददाता। कलेर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कार्यालय के सुसज्जित कक्ष में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन हुआ। बीडीओ मनोज कुमार की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष पिंटू निषाद मौजूद रहे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीस सूत्री कार्यालय सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर प्रखंड के विकास के लिए काम करेगा। बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को कलेर प्रखंड में लागू करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। प्रखंड के सभी जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.