उरई, फरवरी 24 -- उरई। गो संरक्षण के साथ संवर्धन और बेहतर प्रबंधन में शासन से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व चमारी गोशाला की संचालिका को सम्मानित किया है। यह सम्मान यूपी की सर्वश्रेष्ठ पांच गोशालाओं में बेहतर संचालन पर दिया गया। लखनऊ में हुए गोधन समागम में जालौन से गए सीडीओ केके सिंह, सीबीओ मनोज अवस्थी के साथ ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह और गोशाला संचालिका विनीता पांडेय को सम्मान दिया गया। जिले में जहां पर भी गोशालाएं हैं, उनका बेहतर संचालन कराया जा रहा है। मवेशियों के लिए खीने पीने से लेकर रहने की पर्याप्त सुविधा दी गई है। गोसंरक्षण को लेकर शासन ने प्रदेश भर में सर्वे कराया, जिसमें जालौन में गोशालाएं गोवंशों के संरक्षण में बेहतर तरीके से संचालन पर खरा उतरी। इसमें चमारी को भी पाया गया। इससे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में दुग्धशाला व...