धनबाद, जनवरी 27 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। प्लस टू हाइस्कूल में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बेहतर शैक्षाणिक माहौल के लिए शिक्षक, अभिभावक, छात्र सभी को आगे आने की जरूरत है। मैट्रिक इंटर की परीक्षा में बलियापुर के बच्चे जिला व राज्यस्तर पर टॉपर बने, इसके लिए सामुहिक प्रयास चलाना होगा। विद्यालयों में संसाधनों की कमी होने नहीं दी जाएगी। मौके पर कक्षा नौ से बारहवीं तक के प्रीबोर्ड टॉपर रवि महतो, विजय दे, सोमित दास, विकास गोराइं, नेहा कुमारी, सुखदेव गोप, पुनम कुमारी, नीतु कुमारी सहित खेल, पर्यटन, कम्प्युटर सहित अन्य क्षेत्रों में जिला व राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उपप्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, मुखिय विजय गोराइं, एसएमसी अध्यक्ष म...