नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अंतर्गत सीबीएसई की पहल पर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 96 प्रिंसिपलों ने भाग लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज स्थित काउंसिल हॉल में डीयू के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि हम कैसे मिलकर विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा से उच्चतर शिक्षा, विशेषत: व्यावसायिक शिक्षा, में पदार्पण के लिए उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं। स्कूली विद्यार्थियों को अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उच्चतर शिक्षा के लिए कॉलेज जाना होता है। ऐसे में उनके शिक्षक ही उनका सही मार्गदर्शन कर सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.