अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पवित्र रमजान माह में अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में चल रही शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन शनिवार देर शाम हुआ। इसमें मौजूद स्थानीय व बाहरी उलमा ने लोगों से अपील किया कि वे अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। इसके आधार पर ही समाज व देश का विकास तेजी से हो सकता है। कहा गया कि इल्म एक ऐसी पूंजी है, जिसे जितना भी खर्च किया जाए, उसमें उतनी ही वृद्धि होती है। आयोजन समिति से जुड़े रेहान जैदी ने बताया कि शैक्षिक गोष्ठी का सिलसिला लगातार जारी है। इसका बच्चों व उनके अभिभावकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों के साथ गोष्ठी में जरूर शामिल हों। इस बीच मौलाना अकबर अली वॉयज ने कहा कि बेटियों पर दो परिवार को संवारने की जिम्मेदारी होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.