चंदौली, जनवरी 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार को एजुकेटिंग पैरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया। नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में बोर्ड की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के कुल 65 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले शुभारंभ सन्दर्भदाता डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ. शिल्पा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संदर्भदाताओं ने कहा कि बेहतर शिक्षण प्रणाली से बच्चों को विषय समझने में आसानी होती है। इस दौरान सन्दर्भदाता डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने एनईपी-2020 के 5 3 3 4 के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। कहा कि नई शिक्षा नीति में समग्रता, लचीलापन, बहुभाषी, अनुभवात्मकता आदि गुण समाहित हैं।...