प्रयागराज, फरवरी 23 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए वर्कशॉप हुई। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने योजना के बारे में जानकारी दी। रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता, विनिर्माण व उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना 31 जुलाई 2027 तक संचालित है। योजना के तहत पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारी को छह माह की निरन्तर सेवा पूर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रुपये मिलेगी। अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले प्रतिष्ठानों को नियमानुसार दो वर्ष तक की अवधि के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का यह प्रोत्साहन राशि चार वर्ष की अवधि तक दी जाएगी। इस योजना का लाभ पुराने ओर पुनर्नियोजित दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.