औरंगाबाद, जनवरी 16 -- सड़क दुर्घटना में घायल या अन्य हादसों में घायलों की जान 50 प्रतिशत तक बचाई जा सकती है। यदि सही तरीके से प्राथमिक उपचार किया जाए तो ऐसे मामलों में 50 प्रतिशत घायलों की जान बच सकती है। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई। यह प्रशिक्षण इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के द्वारा औरंगाबाद आईडीटीआर के सहयोग से पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चार सौ से अधिक सिपाहियों और डायरल-112 से जुड़े 160 से अधिक पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में यातायात डीएसपी मनोज कुमार, आईडीटीआर के संयुक्त निदेशक जगन्नाथ यादव सहित फेडरेशन से जुड़े डॉक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट आदि मौजूद थे। घायल या दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.