बोकारो, नवम्बर 13 -- जरीडीह बाजार। संडे बाजार स्थित सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा सतर्कता जागरूकता आयोजन में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सीसीएल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए पुरस्कारों से नवाजा गया। निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्राचार्या शशि बाला शर्मा, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी व मो असलम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुरस्कार प्रदान किया। कमलवती गुप्ता, तनुजा खातून, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, रम्भा सिंह, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, प्रदीप दास, आरजू जहां, जीनत परवीन, नीलम देवी आदि थे। संचालन मो असलम तथा धन्यवाद ज्ञापन शशि बाला शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.