दरभंगा, दिसम्बर 25 -- दरभंगा। हायाघाट के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ गामी ने शहर के गुल्लोबाड़ा निवासी आनंद लोहारुका के पुत्र आयुष लोहारुका के विजय हजारे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी है। पूर्व विधायक ने कहा कि आयुष ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कारनामा किया है जिससे दरभंगा खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में 56 गेंदों में 116 रन बनाकर उसने ये बता दिया कि कुछ कर गुजरने की जिद हो तो कामयाबी उसके कदम चूमती है। आने वाले समय में ये उभरता सितारा कामयाबी की ऊंचाई को छुए व शहर का नाम रोशन करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...