मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- औराई। मध्य विद्यालय औराई हिन्दी में शुक्रवार को विश्व दिव्यांगता दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग और जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले दिव्यांग बच्चों में कॉपी, कलम का वितरण किया गया। चयनित बच्चे 3 दिसंबर को जिला स्कूल में आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर उषा मनाकी, प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार, शिक्षक त्रिपुरारी कुमार, खुशबू कुमारी, अमरेश कुमार, दिनेश कुमार, संगीता कुमारी, शंभू सहनी, राजा बाबू सिंह, मो. इम्तियाज आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...