पटना, जनवरी 2 -- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का सदस्यता अभियान बेहतर ढंग से चलाने को कहा। वे शुक्रवार को जदयू प्रदेश दफ्तर में सदस्यता अभियान 2025-28 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक वर्चुअल माध्यम से की गयी। नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े पार्टी नेताओं का कुशलक्षेम पूछा और सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। सदस्यता अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी है। गत विधानसभा चुनाव में जिन लोगों की पार्टी अथवा गठबंधन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता रही या पार्टी के आदर्शों एवं विचारधारा के प्रति सम्मान नहीं रखते, ऐ...