नई दिल्ली, फरवरी 16 -- क्या बिल गेट्स का फाउंडेशन सचमुच दुनिया के टीकाकरण को कंट्रोल कर रहा था? रूसी अधिकारी किरिल दिमित्रिएव ने अब जो खुलासा किया है, वह पूरी वैक्सीन इंडस्ट्री को हिला देने वाला है। आरोप है कि घटिया टीकों को प्रमोट किया गया, बेहतर विकल्पों को जानबूझकर रोका गया, और सब कुछ फंडिंग, मीडिया और सरकारी दबाव के जरिए। दिमित्रिएव के आरोप के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं।दिमित्रिएव ने क्या कहा? रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (IDIF) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स के फाउंडेशन ने निम्न-गुणवत्ता वाले या घटिया टीकों को बढ़ावा दिया और बेहतर टीकों के उपयोग में बाधा डाली। दिमित्रिएव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि गेट्स फाउंडेशन ने फंडिंग, अनुमोदन प्रक्रिया, सरकारी समर्थ...