अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, उच्च शारीरिक दक्षता और बेहतर टर्न-आउट बनाए रखना था। एसपी ने यह परेड समाज को भयमुक्त बनाने और जनमानस को पुलिस बल की मौजूदगी का आभास कराने के उद्देश्य से खुले स्थानों पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई व ड्रिल का अभ्यास कराया गया। उन्हें शस्त्र परीक्षण और शस्त्राभ्यास भी करवाया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...