गढ़वा, फरवरी 22 -- मेराल, प्रतिनिधि। हासनदाग गांव में रविवार को नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मिलन पॉइंट मैदान में किया गया। उसका उद्घाटन भाजपा नेता विनय कुमार चौबे, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, गुलबस अंसारी, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, अजमेर अंसारी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर भाजपा नेता विनय ने कहा कि खेल से बच्चों में मानसिक विकास के साथ आपसी सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने खिलाड़ियों और समिति के लोगों से अपील की कि खेल को सौहार्द पूर्ण वातावरण में खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल कर गांव और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की। हरेंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों को संबोधन किया। भाजपा नेता विनय ने बैटिंग कर खेल की शुरूआत की। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट 10-10 ओवर का...