रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षक दिवस पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) में शुक्रवार को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए अनुशंसित दो शिक्षकों के अलावा 128 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए अनुशंसित शिक्षक- रामगढ़ मनुवा के पीएमश्री उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता और चतरा के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दवारी के सहायक शिक्षक मनोज कुमार चौबे को 25000 रुपए की सम्मान राशि, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य 128 शिक्षकों को 50 घंटे के अनिवार्य समेकित-सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के लिए मॉड्यूल लेखन, मॉड्यूल का डिजिटल स्वरुप तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व माध्यमिक शिक...