बस्ती, मार्च 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय कुमार सिंह और उनके कार्यालय स्टाफ को बेहतर कार्य के लिए शिक्षकों ने सम्मानित किया। इनकी सक्रियता से जनपद के परिषदीय शिक्षक और कर्मचारियों का टैक्स कटौती समय से फीड हुई और फरवरी माह का वेतन 1 मार्च को ही खाते में पहुंच गया। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने लेखाधिकारी और उनके पूरे स्टाफ का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, कलीमुद्दीन, अमित श्रीवास्तव, आलोक, राजकुमार बरनवाल, कल्पनाथ, वसीम, रवीश मिश्र, सुधीर तिवारी, शिवप्रकाश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, रुकनुद्दीन, उमाशंकर पांडेय, विवेककांत पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.