लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, हि.प्र.। स्थानीय जिला स्वास्थ्य समिति में तैनात डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डीपीसी सुनील कुमार शर्मा को बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अन्य स्वास्थ्य कर्मी के साथ सामूहिक रूप से सम्मानित किया। गुरुवार को पटना में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एचडब्ल्यूसी ओपीडी, जेएएस, दवा उपलब्धता एवं निदान सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए डीपीसी को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएस डॉ बीपी सिन्हा, डीएस डॉ राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल एवं सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने डीपीसी को बधाई व शुभकामना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.