मधेपुरा, जनवरी 21 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। कोसी प्रमंडल के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतें और समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें। आयुक्त ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मूल उद्देश्य आमलोगों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है। कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। करीब 11 बजे आयुक्त अचानक अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय कक्ष में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान करीब चार दर्जन से अधिक लोगों की समस्याएं भी सुनी। आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए जनसेवा उन्मुख दृष्टिकोण अपनाएं और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। अधिकांश मामला भूमि सुधार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.