गढ़वा, नवम्बर 15 -- श्रीबंशीधर नगर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जेएसएलपी एस के तत्वावधान में प्रखंड के सिंहपुर गांव में तुलसी आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा ग्राम संगठन स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआरपी सुनीता देवी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कहा कि महिलाएं आज समूह से जुड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रेमशीला देवी, सक्रिय महिला निक्की देवी और लेखापाल पूजा देवी को प्रमाण पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रीति कुमारी ने उपस्थित सभी सदस्यों को साफ सफाई से सबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम में चंद्रावती देवी, ललिता देवी, पार्वती देवी, रिजवाना बीवी, दुर्गावती देवी, रानी देवी, मालती देवी, अंजनी कुमारी, सबिता कुमारी सहित अन्य उप...