लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में एनस्थीसिया विभाग का 65 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. एस याज्ञिक की स्मृति में व्याख्यान हुआ। एनस्थीसिया विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनीता मलिक ने कहा कि डॉ. एस याज्ञिक दूरदर्शी शिक्षक, मार्गदर्शक थे। उनके अकादमिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षण के प्रति समर्पण ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका कोहली ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह में वर्ष 2026 के विभागीय पुरस्कार प्रदान किए गए। डॉ. श्रेया को श्रेष्ठ सीनियर रेजिडेंट, डॉ. संध्या को श्रेष्ठ जूनियर रेजिडेंट, सुनेना एस नायर को श्रेष्ठ नर्सिंग ऑफिसर, अर्पित कुमार को श्रेष्ठ पैरामेडिकल स्टाफ व भावना एवं मोहम्मद अयूब को श्रेष्ठ कार्यालय कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन...