मुंगेर, फरवरी 18 -- धरहरा, एक संवाददाता। रेडक्रॉस सोसाइटी, दशरथपुर के परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय किसान मेला सह किसान प्रदर्शनी आयोजित की गयी। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत किस्मों के बीज, खाद तथा कृषि उपकरणों की नवीन जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में कई स्टॉल लगाए गए हैं। मेला का उद्घाटन पटना से आए मुख्य अतिथि रंजीत पंडित ने किया। उन्होंने कहा कि किसान अगर वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं तो कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव है। ऐसे मेले किसानों की आय बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक होना जरूरी है। विभाग हमेशा किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता देने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाध...