लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित इरम पब्लिक कॉलेज में खेली जा रही यूपी स्टेट अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के चौथे चक्र में ओपन वर्ग में पहले बोर्ड पर गौतम बुद्ध नगर के फिडे मास्टर अजय संतोष ने जीत दर्ज की। उन्होंने वाराणसी के वरदन श्रीवास्तव को मात्र 28 चालों में बाजी छोड़ने को मजबूर कर पूरे अंक बटोरे। दूसरे बोर्ड पर लखनऊ के आरव गुप्ता और सहारनपुर के श्रेयश राज के बीच भी बेहतरीन खेल देखने को मिला। आरव की कमजोर चालों का फायदा श्रेयश ने उठाया और मात्र 26 चालों में बाजी अपने नाम की। तीसरे बोर्ड पर कुशीनगर के रामानुज मिश्रा और लखनऊ के लक्ष्य निगम के मध्य मुकाबले में लक्ष्य ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बाजी पर मजबूत पकड़ बना ली लेकिन शुरुआती चालों में ज्यादा समय लेने के कारण टाइम प्रेशर के कारण बाजी को ड्रा कर अंक बांटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.