रुद्रपुर, जनवरी 4 -- शांतिपुरी, संवाददाता। रविवार को क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने शांतिपुरी पू्र्व सैनिक संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा (सेनि.) के आवास पर पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बेहड़ ने संगठन की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की यह टीम समाज और संगठन के साथ-साथ सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में बेहतर कार्य करेगी। विधायक बेहड़ ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह सदैव सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इससे पूर्व, विधायक बेहड़ ग्राम जवाहर नगर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लता पटवाल के भतीजे एवं हरिओम पटवाल के पुत्र 14 वर्षीय रौनक पटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके ...