रुद्रपुर, फरवरी 4 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ के प्रयास से राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 1.65 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया। बुधवार शाम जारी बयान में विधायक बेहड़ ने बताया कि किच्छा-दरऊ मोटर मार्ग से गुरुकुल स्कूल होते हुए सुनहरा कैनाल मार्ग तक सड़क का प्रीमियम कारपेट से निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 1300 मीटर है, जिसके लिए 79.02 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा ग्राम कनकपुर के आंतरिक मार्गों का सीमेंट कंक्रीट एवं पेवमेंट से निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 700 मीटर है, जिस पर 86.76 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई...