रुद्रपुर, जनवरी 20 -- - सौरव के हमलावरों बुधवार तक चिह्नित नहीं हुए तो एसएसपी दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान - सभा में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ ने बुधवार शाम तक मामले के खुलासे की उम्मीद जताईरुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता।किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरव बेहड़ पर हुए हमले के मामले में 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी हमलावर चिह्नित न होने पर कांग्रेसियों और बेहड़ समर्थकों का गुस्सा मंगलवार को भड़क गया। विधायक ने दो टूक कहा अगर बुधवार तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय में समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।सोमवार को बेहड़ ने समर्थकों से मंगलवार दोपहर दो बजे आवास पर जुटने का आह्वान किया था। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी और उनके समर्थक आवास के पास पार्क में सभा स्थल पर पहुंचे। बेहड़ ने अप...