बदायूं, अक्टूबर 4 -- गांव बेहटा गुसाई में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन निकाला गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पथ संचलन से पूर्व गांव के जनता बाल विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी सौ वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मेन चौराहा, शनि मंदिर होते हुए पूर्व प्रस्तावित रुट से होते हुए पुन: विद्यालय पर संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस मौके राजेश कुमार, गोपाल पुरी, प्रमोद गोस्वामी, महेश शर्मा, अर्पित शर्मा, ललतेश ठाकुर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...