हरदोई, फरवरी 20 -- बेहटागोकुल। थाने के गांव बलेहरा निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू की हत्या के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। 10 फरवरी को पांच लोगों ने मिलकर ग्रामीण की पीटने के बाद भाला से वार कर हत्या कर दी थी। इस केस में नामजद आरोपित सुधीर सिंह निवासी बलेहरा को गिरफ्तार किया गया। इसके पहले नामजद अजित सिंह, जगदीश, पुष्पा को जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, दरोगा श्रीप्रकाश ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तारी में सफलता पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...