सहारनपुर, मार्च 31 -- बेहट। सोमवार को कस्बे सहित देहात क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाह में नमाज के बाद मुल्क में अमनो अमान, खुशहाली व तरक्की के साथ-साथ कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी। बेहट कस्बे की ईदगाह में मौलाना राशिद जमाल कासमी ने ईद उल फितर की नमाज़ अदा कराई। एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, सीओ बेहट मुनीष चंद्र, इंस्पेक्टर सूबे सिंह, तहसीलदार पुष्पांकर, बेहट चेयरमैन अब्दुल रहमान, भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नौटियाल आदि ने लोगो से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.