लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने लापरवाही के आरोप में सिकन्द्राबाद चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं बेहजम चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर अभी नई तैनाती नहीं हुई है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि नीमगांव थाने की बेहजम चौकी क्षेत्र में एक बड़ी चोरी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका खुलासा नहीं हो सका। पाया गया कि चौकी इंचार्ज सिद्धांत पवार ने लापरवाही की है। चौकी इंचार्ज को लाइन हजार कर दिया गया है। वही नीमगांव थाने के गांव चौधकपुर में एक मारपीट हुई थी। घटना का मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण रहा कि दोनों पक्ष फिर से लड़ गए। एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई। इसमें जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया। एसपी ...