हरदोई, अगस्त 11 -- बेहंदर। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ता अरजीत वर्मा के नेतृत्व में मंडल के संगठन पदाधिकारियों ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। इसमें भाजपा संगठन के साथ-साथ स्थानीय संतोष कुमार इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से होकर कासिमपुर कस्बा होते हुए माडर तिराहे से पुनः ब्लॉक मुख्यालय कि शहीद स्मारक पर समापन किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपेंद्र मिश्रा, अशोक बीडीसी, ज्ञान प्रकाश सैनी, शिवम मिश्रा प्रधान अनिल सिंह, अरुण गुप्ता, अभय वर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...