नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- ये 2025 का आखिरी महीना चल रहा है। इस महीने आप अपने लिए कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार महिंद्रा XUV400 के बारे जरूर सोचना चाहिए। दरअसल, इस महीने कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV पर 4 लाख रुपए का ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट इसके सभी वैरिएंट पर मिलेगा। यानी अगर आप इसका बेस वैरिएंट भी खरीद रहे हैं तब आपको 4 लाख रुपए का कैश बेनिफिट मिल जाएगा। दरअसल, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए हैं। ऐसे में डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 11.49 लाख रुपए हो गई है।महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक...