हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी के बीच भर्ती मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पुराने व पतले कंबल ठंड से राहत देने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। बिस्तरों पर बिछाई जा रहीं सूती चादरें भी ठिठुरन को और बढ़ा रही हैं। ऐसे में कई मरीज घर से रजाई या अतिरिक्त कंबल मंगवाने को मजबूर हैं। रविवार को आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने अस्पताल का जायजा लिया। पता चला कि लगातार गिर रहे तापमान के बीच उचित इंतजाम नहीं होने से मरीज ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। इस अस्पताल में 166 से अधिक बेड हैं और कुमाऊं भर से रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से ज्यादा मरीजों का इ...