हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में जहां अधिकांश जांचों की दरेंं 89 प्रतिशत बढ़ाकर झटका दिया है। वहीं अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की जांचें सस्ती होने से काफी राहत भी दी है। बेस अस्पताल के पीएमएस डा. केएस दताल ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांचें 680 रुपये से घटकर 544 कर हो गई हैं, जबकि एक्स-रे की दरें जो अब तक 215 रुपये थीं, वो घटकर 160-170 रुपये कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...