अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत धारानौला चौकी पुलिस ने बेस तिराहे के पास स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ बेस तिराहे पास गश्त की। इस दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में दिखा। पुलिस को युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी ली तो युवक के पास से 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...