दरभंगा, मार्च 22 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड के भुवौल स्थित पश्चिमी कोसी तटबंध के टूटान स्थल की मरम्मत से जुड़ी निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर गत गुरुवार को हमला किये जाने के बाद कई मजदूर काम छोड़कर भाग गये हैं। इससे मरम्मत का काम बाधित हो गया है। हमले की घटना की सूचना पर शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अवरुद्ध हुए कार्य को गति देने के लिए ठेकेदार के प्रतिनिधियों से मंत्रणा की। निर्माण कंपनी के वरीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार को कंपनी के बेस कैंप पर किये गए हमले के भय से उनकी कंपनी के दो दर्जन से अधिक मजदूर काम छोड़कर भाग गये हैं। इससे मरम्मत का काम बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी कोसी तटबंध के टूटान स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.