कोटद्वार, मार्च 4 -- बेस अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लगातार हो रही अभद्रता व मारपीट पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। कहा कि होली के समय कई लोग स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। राजकीय बेस अस्पताल के चार मंजिला भवन में 300 बेड हैं। मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होने से कोटद्वार के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी यहां रात के समय भी मरीज आते रहते हैं। रात्रि में इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक, दो चिकित्सीय स्टाफ एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा भर्ती वार्ड में चिकित्सीय स्टाफ रहता है, लेकिन सुरक्षाकर्मी का अभाव है। बेस अस्पताल में नौ फरवरी की रात नशे में धुत युवक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.