हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। बेस अस्पताल में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को मरीज को मरीजों के ले जा रही एक एंबुलेंस बेस अस्पताल के अंदर नहीं घूस पायी। बेस अस्पताल की पार्किंग अस्पताल के डॉक्टरों के चार पहिया व दो पहिया वाहनों से पार्किंग पैक हो जाती है। मरीजों के वाहनों की पार्किंग की जगह नहीं होने से वह अस्पताल के भीतर यहां वहां अपने वाहन पार्किंग करते हैं जिससे अस्पताल के भीतर भी जाम की स्थिति रहती है। अस्पताल के भीतर पड़े कई कबाड़ हो चुकी एंबुलेस व सरकारी वाहनों ने दिक्कत और बढ़ा दी है। मामले में बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ केके पांडे ने बताया कि कबाड़ को नीलाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.