हल्द्वानी, फरवरी 4 -- बोले ::::::::::::::::::::::::: फोटो समाचार- - अस्पताल में गेट से ही शुरू हो जाती हैं अव्यवस्थाएं - इलाज के लिए अस्पताल में अलग-अलग पांच लाइनों में होना पड़ता है खड़ा - टूटे इमरजेंसी गेट पर ठोकर खाते हैं मरीज और तीमारदार, दो गेटों पर रहता है जाम - मरीज के बैठने की व्यवस्था नहीं, लंबी कतार के चलते जमीन में बैठते हैं मरीज कामन इंट्रो-- बेस अस्पताल में मरीजों की ओपीडी अब औसतन एक हजार से ज्यादा पहुंच गई है। हालत यह है कि मरीज कभी पर्ची की तो कभी दवा की लाइन में खड़े-खड़े थक जाते हैं। हालात यह हैं कि गंभीर मरीज या तो सीढ़ी में या जमीन में बैठे दिख जाते हैं। फिजिशियन और हड्डी रोग विभाग के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रहती है। मरीजों के बैठने के लिए सीमित कुर्सियां होने से लोग लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करते हैं तो कुछ लो...