जामताड़ा, नवम्बर 13 -- बेस्वाद बन गया मध्याहन भोजन,बच्चों ने थाली छोड़ बकरियों को थमाई नारायणपुर, प्रतिनिधि। सरकार जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक आहार मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलहरिया की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना की वास्तविक स्थिति देखने पहुंची हिन्दुस्तान की टीम ने पाया कि पौष्टिक विहीन और बेस्वाद भोजन से ऊबे बच्चे अपना खाना खुद न खाकर बकरियों को खिला रहे थे। वहीं विद्यालय में उस दिन मीनू के अनुरूप भोजन नहीं परोसा गया। बच्चों को केवल आलू की सब्जी और भात दिया गया था। भोजन विद्यालय भवन के बाहर कराया जा रहा था, जिससे घास चर रही बकरियां बच्चों की थालियों से भोजन खा रही थीं। -- बुनियादी सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.