बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बेस्ट प्रैक्टिस पोस्टर में खेल विश्वविद्यालय बना विजेता एआईयू ने बेस्ट प्रैक्टिस पोस्टर प्रतियोगिता का किया था आयोजन फोटो : खेल विश्वविद्यालय-राजगीर में स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय। राजगीर, निज संवाददाता। स्थापना के बाद से ही राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है। इसमें एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ(एआईयू) ने थीम आधारित बेस्ट प्रैक्टिस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें बिहार खेल विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की नवाचारपूर्ण शैक्षणिक पहल और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ ईस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 के अवसर पर प्रदान किया गया। ...