सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को कला प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसकी थीम क्राफ्टी क्रिएशन एवं फ्लॉवर सिम्फनी रही। कला प्रदर्शनी का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका सविता सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने आकर्षक चित्रकृतियां, सृजनात्मक हस्तशिल्प, विविध मॉडल तथा मनोहारी पुष्प सज्जाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, सौंदर्यबोध एवं परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा का भी प्रभावशाली उपयोग किया। बच्चों ने अनुपयोगी एवं त्यागी गई वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्षा सीतापुर शिक्षा संस्थान व पीवीसी ...