लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ के मोमेंट्स होटल में हुआ। इसमें जिले के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मिश्र को संगठन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने अंगवस्त्र, चित्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं जिले से नोडल रितु सिंह को भी सम्मानित किया गया। लखीमपुर खीरी संगठन ने प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी और महामंत्री शिव सागर शुक्ल को समर्थन देते हुए पुनः प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित सिंह, रविंद्र सिंह गौड़, प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिले से मंत्री शिवम बरनवाल, सह कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.