सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर परिषदीय स्कूलों में बुधवार को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में शुरू हुए विशेष कैंप में पहले ही दिन बच्चों ने योग और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव किया। बीएसए कोमल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कैंप की शुरुआत पारंपरिक प्रार्थना और सूर्य नमस्कार से की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे सरल योगासनों का अभ्यास कराया। योग अभ्यास के साथ-साथ प्रशिक्षकों ने बच्चों को इन आसनों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई। योग केवल तन को नहीं, बल्कि मन को भी स्थिर और शांत करता है। कैंप के माध्यम से शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में सृजनात्मक और अनुशासित गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.